Delhi Election Result 2020: जीत के बाद बोले केजरीवाल, दिल्लीवासियों ने तीसरी बार बेटे पर भरोसा किया
Live Delhi Election Result 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।

Live Delhi Election Result 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। साल 2015 की तर्ज पर ही इस बार भी आम आदमी पार्टी AAP बंपर जीत हासिल करती हुई दिखाई दे रही है। रुझानों के मुताबिक AAP को इस बार भी 60 से ज्यादा सीटें मिलती दिखाईं दे रही है। वहीं भाजपा एक बार फिर 10 के अंदर सिमटती नजर आ रही है। पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली वासियों ने अपने बेटे पर तीसरी बार भरोसा किया है। ये मेरी नहीं, दिल्ली वालों की जीत है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने नई राजनीति को जन्म दिया है। इससे साफ हो गया है कि जो काम करेगा वह जीतेगा। आज मंगलवार है आज हनुमान जी का दिन है। आज उन्होंने अपनी दिल्ली पर कृपा बरसाई है। उन्होंने प्रभु का धन्यवाद देते हुए कामना की अगले 5 साल तक प्रभु उन्हें दिशा दिखाते रहें।

दिल्ली में लगा भाजपा को बड़ा झटका

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी इस बार 45 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही थी। इतना ही नहीं पीएम मोदी के चेहरे के दम पर पार्टी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद भी कर रही थी, लेकिन दिल्ली के वोटर्स ने भाजपा के चेहरे पर मायूसी ला दी है।

Delhi Chunav Result 2020: जिस विधानसभा सीट से लड़े अरविंद केजरीवाल, सीएम कुर्सी से उसका है खास कनेक्शन

बता दें कि पिछले चुनाव में AAP ने 67 सीटें जीती थीं, वहीं भाजपा के खाते में सिर्फ 3 सीटें हीं आईं थी, कांग्रेस तो खाता भी नहीं खोल सकी थी। ऐसा ही कुछ इस बार भी होता दिखाई दे रहा है। सामने आ रहे रूझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने फिलहाल 63 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं भाजपा सिर्फ 7 सीटों पर आगे चल रही है।